हरसिंगरायडीह में जेसीबी से दबकर ठेकेदार के बेटे की मौत
गिरिडीह। गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हरसिंगरायडीह में जेसीबी से दबकर 30 वर्षीय युवक पिंटू राय की मौत रविवार को हो गई। मृतक पिंटू राय हरसिंग रायडीह के ठेकेदार विजय राय का बेटा था। जानकारी के अनुसार मृतक युवक दोपहर को अपने खेत में जेसीबीे से गड्डा खोद रहा था। जेसीबी मृतक पिंटू द्वारा ही चलाने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जेसीबी चलाने के क्रम में मृतक जेसीबी से गिर पड़ा, जिससे चक्के के नीचे दबने से उसकी मौत की बात कही जा रही है।…