बिरनी(गिरिडीह)। जिला के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा ने बीते गुरुवार की रात को बिरनी थाना क्षेत्र के सलैडीह और प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान गांव के ग्रामीणों से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी कई लंबित मामलों की पड़ताल की। साथ ही बिरनी थाना कांड संख्या 128/18 के तहत दर्ज एससी-एसटी एक्ट मुकदमा का भी पड़ताल किया। जिसमें कई बिन्दुओं पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली।
मौके पर उन्होंने बिरनी प्रखंड मुख्यालय में पुलिस पदाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें कई तरह टिप्स भी दिये। मौके पर सरिया अनुमंडल के एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, थाना के एएसआई विजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।