भजन-र्कीतन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गिरिडीह: शहर के न्यू बरगंडा स्थित श्री श्री शारदेश्वरी आश्रम के 125वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित रजत जंयती समारोह का समापन भव्य रूप से किया गया। पांच दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठान के बीच समारोह के अंतिम दिन शहर में विशेष शोभायात्रा निकालने के साथ ही कोलकाता स्थित श्रीश्री शारदा रामकृष्ण संगीत सम्प्रदाय के लोगों के द्वारा भजन संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आश्रम की गुरु मां के द्वारा आरती कर की गई। उसकक बाद कोलकाता से आएं कलाकारों ने पांरपरिक वाद्य यंत्रो के बीच भजन पेश कर श्रद्धालुओं भक्ति रस में डुबो दिया।
सीधी नजर देखें सिटी केबल के 277 नम्बर और हमारे youtube चैनल पर
मानवसेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़ कार्य कर रही है आश्रम: डाॅ मीता साव
समारोह को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि कोलकाता से आई सन्यासी मां मिठुपुरी देवी, गिरिडीह की विख्यात महिला चिकित्सक डाॅ मीता साव, कोलकाता से आये राजेश बोस, डाॅ तारकनाथ देव, नीलमणि मुखर्जी सहित अन्य अतिथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सभी जनहित में कार्य कर रही आश्रम का रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। कहा कि आश्रम के द्वारा मानवसेवा में किये जा रहे कार्यों में वे सभी बढ़चढकर हिस्सा लेते हुए अपनी भागिदारी सुनिश्चित करते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में सेवा दे रही सन्यासी मां की भी सराहना की।
ये थे उपस्थित
रजत जंयती समारोह में शामिल होने कोलकाता के श्रद्धालुओं के अलावे आश्रम की साध्वियों में सुजाता पुरी देवी, बांसती देवी पुरी, शांता पुरी देवी, माधुरी पुरी देवी, श्यामली पुरी देवी, सुंशातो सेन गुप्ता के अलावे स्कूल की प्राचार्य मौसमी मुखर्जी, डाॅ मधुर्पणा देव सहित काफी संख्या में आश्रम से जुड़े लोग उपस्थित थे।
ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज से….