नई सरकार से जताई उम्मीद
गिरिडीह। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के बैनर तले मंगलवार को गिरिडीह प्रखंड परिसर में एक बैठक हुई। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रखंड मंत्री लखन प्रसाद रजक, प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन के अलावा कई लोग मौजूद थे। इस दौरान तमाम कर्मचारियों, शिक्षकों को एक होकर सभी के हक के लिए इंकलाब का आह्वान किया गया। साथ ही कर्मचारियों, शिक्षकों के हक और अधिकार के लिये विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। वहीं कई लोगों ने अपने-अपने विचार भी रखें। इधर वक्ताओं ने कहा की अपनी बेहतरी के लिये सरकार तक सभी की अवाज पहुंचाने का सही वक्त आ गया हैं। हम सभी को एक होकर सर्वसम्मति से निर्णय लेना होगा और सही दिशा में पहल करनी होगी। सरकार को कर्मचारियों, शिक्षकों की समस्याओं को दूर करनी होगी। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद हम सभी में एक उम्मीदें जगी हैं।
सीधी नजर देखें सिटी केबल के 277 नम्बर और हमारे youtube चैनल पर
ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज से….