तारा चुंगलो का रहने वाला था युवक, पिता से मिलने आया था गिरिडीह
गिरिडीह। पचंबा थानान्तर्गत अलकापुरी में रविवार को मृत अवस्था में पाये गये युवक की पहचान कर ली गई है। मृतक 37 वर्षीय विनोद कुमार जमुआ प्रखंड अन्तर्गत तारा चुगंलो का निवासी था। सदर अस्पताल में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोशल मीडिया से शव की पहचान की गई, तब मृतक के परिजन पचंबा थाना पहुंचे और सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सीधी नजर देखें सिटी केबल के 277 नम्बर और हमारे youtube चैनल पर
परिजनों का दावा रात से ही नयन बस है गायब
जानकारी के अनुसार जमुआ से नयन बस से आ रहा विनोद अलकापुरी में उतरा। सदर अस्पताल में मृतक के परिजन ने दावा किया कि बस से उतरने के दौरान उसका पांव फिसला और वह बस की चपेट में आ गया। परिजनों ने यह भी दावा किया कि रविवार की रात से ही नयन बस का कोई पता नही चल रहा है। हादसे के बाद नयन बस सड़क से गुम हो गया है। परिजनों ने बताया कि युवक का कृष्णानगर में भी अपना आवास है जहां उसके पिता रह रहे थे। जानकारी के अनुसार युवक अपनेे पिता से मिलने आया था।
ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज से….