वृद्धाश्राम में किया फल व नाश्ता के पैकेट का वितरण
गिरिडीहः लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के 73वें जन्मदिन और उनके राज्य सभा सदस्य चुने जाने पर लोजपा के गिरिडीह कार्यकर्ताओं ने शहर के वृद्धाश्रम में शुक्रवार को फल और नाश्ता का पैकेट वितरण किया। लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज के नेत्तृव में हुए कार्यक्रम के दौरान पार्टी समर्थकों ने वृद्धों को फल व पैकेट देने के साथ उनका आशीर्वाद लिया। मौके पर राजकुमार राज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्यसभा से चुनाव जीतना समर्थकों के लिए उत्साह की बात है। कहा की रामविलास पासवान करीब 30 सालों से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे है। वे हर गरीब व मजदूर की आवाज को समय-समय पर सदन में उठाते रहे है। उन्होंने उनकी लंबी आयु की कामना की। मौके पर प्रदोष कुमार, विनीत बरनवाल, कमलेश शर्मा, अमित चन्द्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीधी नजर देखें सिटी केबल के 277 नम्बर और हमारे youtube चैनल पर
ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज से….