सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के उद्देश्य को पूरा कर रही सरकार: रघुवर
रांची। ईद के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के मुसलमान भाईयों को ईद की सौगात देते हुए रांची में 55 करोड़ की लागत से नवनिर्मित हज हाउस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास को जीतने में भरोसा रखती है। यही वजह है कि झारखंड बनने के इतने वर्षों के बाद उनकी सरकार ने मुस्लिम धर्मावलंबियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए आधुनिक और भव्य हज हाउस का निर्माण कराया।
सीधी नजर अब देखें सिटी केबल के चैनल नम्बर 277 पर
विकास सभी समस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि हर समस्या का सिर्फ एक ही समाधान है सिर्फ ओर सिर्फ विकास। कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार धरातल पर उतार रही है। कहा कि उनकी सरकार किसी धर्म विशेष के लिए काम नहीं करती हैं, बल्कि सभी धर्म और वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है।
मुस्लिम महिलाओं को हुनरमंद बनाकर को रोजगार से जोड़ना लक्ष्य
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि मुस्लिम समाज कि मुस्लिम महिलाएं काफी हुनरमंद है। सरकार उन्हें प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। कहा कि हज हाउस में भी एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत कर महिला शक्ति को आगे बढाने का कार्य करें। सरकार इस कार्य के लिए हरा संभीव सहयोग करेगी।
सुबे के मंत्री ने की रघुवर सरकार की सराहना
उद्घाटन कार्यक्रम को सुबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, कल्याण मंत्री लूईस मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ सहित अन्य ने संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर दास की नेतृत्व वाली सरकार सभी तबके के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि मुख्यमंत्री ने देश का सबसे अच्छा हज हाउस बनाने का वादा किया था, जिसे आज पूरा किया गया है। कहा कि हमारे लिए सभी लोग अपने हैं, सभी का बराबर का हक है। कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम, रांची मेयर आशा लकड़ा, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, कल्याण सचिव हिमानी पांडेय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज से….