गुरूवार को बगोदर पहुंचा मजदूरों का शव
जमुआ(गिरिडीह)। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को मृत प्रवासी मजदूर ढिबरा गांव निवासी खिरोधर महतो और तिरला निवासी गांव जागेश्वर महतो के परिजनों से मुलाकात की और परिजनों को अपार दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना दी। श्री सिंह के साथ माले नेता संदीप जायसवाल, उपप्रमुख सरिता साव, पूरन कुमार महतो, कौलेश्वर महतो, खेमलाल महतो, टेकनारायन पासवान, शिवनारायण महतो समेत कई अन्य साथ थे। बताते चलें कि गुरुवार को ढिबरा निवासी खिरोधर महतो और तिरला निवासी जागेश्वर महतो का पार्थिव शरीर क्रमशःपश्चिमी अफ्रीका और आंध्र प्रदेश से आई थी।
सीधी नजर अब देखें सिटी केबल के चैनल नम्बर 277 पर
ख़बरों से अपडेट रहने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज से….