संघर्ष यात्रा का कारवां लेकर मंगलवार को गिरिडीह पहुंचेंगे हेमन्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जमुआ विधानसभा के नेता और कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान जमुआ(गिरिडीह)। झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन की संघर्ष यात्रा के दौरान मंगलवार को जमुआ आगमन कार्यक्रम की सफलता को लेकर झामुमो जमुआ विधानसभा प्रभारी प्रदीप हजरा और प्रखण्ड अध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलाके में जनसंपर्क चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष यात्रा की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत झारखण्डधाम, रेम्बा, नीमा पहरी, कसीयोटोल, बदडीहा, कठवारा, धीरोसिंघा, तेतरआमो, कुसैया, जरीडीह, पोबी, मिर्जागंज, पिंडरसोत, अहरडीह, भोलापुर…